ज़िंदगी का गहना


ज़िंदगी की गुफ़्तगू के बीच थोड़ा सा जी लेना जीवन है,

आँखों में आए आँसू को पोंछ कर फिर कर्तव्य पथ में लग जाना जीवन है।


ज़िंदगी का एक समान ना रहना जीवन है,

दुःख, तक़लीफ़, हँसी, खुशी से जड़ा हुआ गहना जीवन है।


हिम्मत हार कर अब ना बैठोगे,

ऊपर वाले से मुँह मोड़ कर ना ऐंठोगे,


हौसले की डोरी थामे रखना ही तो असली जीवन है,

हर बार गिर कर संभलना और उठना ही जीवन है।


-हिमांशु हनी