" क्या मोहबबत की थी हमने
क्या इबाद्दत की थी हमने
क्या वफा,क्या शराफत की थी हमने
धोखे की शक्लो को हमने
खुदा सी मोहब्बत दी थी हमने
बेज़ुबा सा मेरा इश्क था
आँखो में मोती सा ठहरा था
फिर एक दिन मोती पानी बन गया
आँखो की धारा बन गया
वो खुदा भी पराया हो गया
वफा ,बेवफा बन गयी
मेरा दिल टूटता किनारा हो गया
कभी ना मिलने वाला सहारा हो गया
वो कसम वो वादे सब जल गये
मेरे हाथो उनकी राख लगी
मेरी मोहब्बत को मेरी ही बद्दुआ लगी
वो गया मुझे रोता छोड़कर
उसे हँसी कभी मुकम्मल ना मिली "

