मैं भी कागज कलम उठा लूँ
अगर तुम कुछ वक्त दो तो
मैं भी उन पर कुछ शब्द लिख दूँ
अगर तुम कुछ वक्त दो तो
अपने घर से आयी हूँ
तेरी दहलीज तक मैं
ठहर जाऊँ हमेशा यहाँ
अगर तुम कुछ वक्त दो तो
तुम तो समाए हो अपनी दुनिया में
मैं भी उसको घर कर लूँ
तेरी मेरी बाते लिख दूँ
अगर तुम कुछ वक्त दो तो
सारा का सारा घर है मेरा
बिना तेरे सब कुछ है कोरा
अगर तुम कुछ वक्त दो तो
तेरे नाम संग तख़ती लगवा लूँ ।।

