" बदलती है दुनिया,बदलते है वादे
सभी बदल जाये,तो हैरत ही क्या
लकीरे हथेली की बनती-बिगड़ती
अभाग्य ही हो जाये,तो हैरत ही क्या
कब एक रिश्ता अजनबी बन जाये
खुद बेगाने हो जाये,तो हैरत ही क्या
मंजिल पाकर आशियाना ही खो जाये
हाथो से बंधन टूट जाये,तो हैरत ही क्या
साँसे भी आती-जाती है हरदम
कभी ठहर जाये,तो हैरत ही क्या "
__" हिमांशी....✍"
