नफरतों के तीर अब ज़ुबाँ से चलने लगे हैं यकीं है शायद वोट कहीं पर डलने लगे हैं गलियों में घूम कुत्ते ढूंढते फिर रहे बोटियाँ मिल के नेता सेकते अपनी चुनावी रोटियाँ नोटों के खेल अब सड़कों पर रचने लगे हैं यकीं है शायद वोट कहीं पर डलने लगे हैं सारे मजहब ढूंढ़ कर और जात निकाल के काटने आये हैं सांप जो रखे हमने पाल के पांच साल बाद फिर गली में दिखने लगे हैं यकीं है शायद वोट कहीं पर डलने लगे हैं कहीं पर हो मंदिर और मस्ज़िद की लड़ाई कहीं गाय के नाम पर इंसान ने जान गँवाई जात पात मज़हब में लोग अब बँटने लगे हैं यकीं है शायद वोट कहीं पर डलने लगे हैं सफ़ेद कपड़ों में दिखे ये नेता देश लूट रहे क़ातिल भी तो अब जेलों से देखो छूट रहे बन्दूक और तलवार शहर में चलने लगे हैं यकीं है शायद वोट कहीं पर डलने लगे हैं जाग जाये कौम ए हिन्द फिर क्या बात है ऐसा दिन भी आये जब देश सारा साथ है तब लगेगा कि अब मौसम बदलने लगे हैं यकीं है शायद वोट कहीं पर डलने लगे हैं