तेरे हर समझौते को हस के कबूला है मैने

अब तो तू भी मुस्कुरा दिया कर।


बहुत ज़्यादा नहीं थोड़ा ही सही

अब तो तू भी दम भर लिया कर।


हमेशा ना सही, कभी कबार ही सही

मेरे मन के शोर को तू भी सुन लिया कर।


यहां उजली रात का सन्नाटा भी बड़ा शोर मचाता है

कभी तू भी मेरे साथ कुछ लम्हे बिता लिया कर।


जुगनू भी इस काली रात को कभी कभी चीर देता है

कभी तू भी जुगनू बन मेरे अंधेरे को मिटा दिया कर।