चैन की बातें करू मैं । तुझमे चैन ढूंढा करू।। खो जाऊ मैं बंद करके दर-पट।। तुझमे मैं गुम जाऊ।।
पाऊ तुझको मुझमे कही। मैं खुद को भूल जाऊ।। देख लू तुझको कभी। अक्स खुद का खो जाऊ।।
पहचान भी मेरी नहीं है। है जो तुझसे है अब मेरी।। सब ख़त्म कर दू मैं खुद का। तेरा रंग बन जाऊ।।
ओढ़ कर तेरा बदन मैं। "हिम्"मेरा तज जाऊ।। कर फ़ना तेरे इश्क़ में यारा। तबाह मैं हो जाऊ।।
फिर लिखू मेरा पता। मैं तेरे घर-दर का।। नाम-ओ-निशा मिटा कर मेरा। तेरा हो जाऊ।।
चैन की बातें करू मैं । तुझमे चैन ढूंढा करू।। खो जाऊ मैं बंद करके दर-पट।। तुझमे मैं गुम जाऊ।।
हा बस तेरा हो जाऊ।।। ®(हैयान)


