रोज खिलती सुबह में, जाने कैसी ये तन्हाई है। हर घडी याद आती है तेरी, दिल को किस से रुस्वाई है।। पत्थरो पे लिख दिया है, तेरा नाम संगमरमर का । किसने छुआ ये दर्द का जर्रा, जाने कैसी ये खुदाई है।।

तड़प वही रफ़्ता रफ़्ता, मेरे जहन में उतर आई है। बेवजह ये लब पे मेरे, क्यूँ कंपकपी छाई है।। हर जर्रा इन दीवारो का, ले करके तेरी याद आता है। हर छुअन पर जैसे कोई, यादों की बारात आई है।।

लगता है ये दर्द अब, ले मिटेगा मुझको कभी। दबा देगा अब ये मुझको, तेरी यादों में दफ़्न कही। कि लाख बार कोशिश करू, हज़ार बार बचता नहीं। ये इश्क़ की आग में जैसे, पतंगा जल जाता फिर वही।।

ऐ जाने वाले हो सके अगर, तो सुन ले ये आखरी गुजारिश। मैं तेरे लिए ही जी रहा हु, बस एक ही कसम है खाई।। कि मर मिटूँगा मैं सदा, तेरे नाम ले कर सजदे में। या फिर क़यामत तक तेरे नाम को, जिन्दा रखूँगा मेरे सीने में।।

तो करम कर ऐ मोला। लौट के अब तो आजा।। इस गरीब की दुआ सुन। कर नेमते बरसा जा।। मेरी जिंदगी सुनी है। वीरान है हर जर्रा। आके तू मेरी जिंदगी को। ऐ खुदा आबाद कर जा।। ®(हैयान)