रात का मैं दर्द छुपा गयी हिज़ाब में,
आया ऐसा वार कोई मेरी किताब में,
पढ़ने लगी में उसे जुम्मे के जुम्मे,
कोई दर्द देने लगा मेरे ख़यालात में,
कोई कैसे दे दर्द, कोई कैसे सहन करे,
लिखा था खुल्लम-खुल्ला होश-ओ-हवास में।
बे-रुके बे-रूखे जख्म दिए जा रहा था,
तितर-बितर तन-बदन को मसलता जा रहा था,
ना उसे कोई शरम, ना थी कोई लाज उसे,
मर्दानियत के नशे में मुझपे खौफ वो जमा रहा था।
जिल्लत का सेहरा बाँध देगा मेरे सर जमां सारा।
उसके सर आएँगा सिर्फ मर्दानियत का कसूर।
बेचारा अपनी जिंदगी 'मौज' में गुजार लेगा।
और मेरी किस्मत में आलीशान 'कोठा'।
उस बंगले की में महारानी रहूंगी।
हर रात किसी की गुलिस्तां रहूंगी।
हर रोज एक माली फिर तोड़ देगा बेरहमी से।
हर रोज में ढेरो खुशिया (गम की) मनाती रहूंगी।।
रोज-रोज कैसे चलेगा दिन-रात में।
आया क्यूँ ऐसा पल मेरी किताब में।
पढ़ने लगी में उसे जुम्मे के जुम्मे,
कोई दर्द देने लगा मेरे ख़यालात में,
®(हैयान)
01:11 दोपहर
28 मार्च 2017
अर्हम पैलेस, उदयपुर।
(जुम्मे के जुम्मे इन सब से बचाने की दुआ )