तलाश ये कैसी ना जाने क्यूं।
भीगी हे बुँदे(आंसू)ना जाने क्यूं।।
यादें बे मौसम आ ही जाती है।
फिर हर मौसम ये बारिश क्यूं।।
अक्सर यही होता है "हिम्"
हर पल ये तबाही क्यूं।।
टूट ना चाहे अगर ये शीशा(दिल)
तो हर बार ये गुस्ताख़ी क्यूं।।
रात लिए फिरती हे शमशीरें।
करती नहीं कतल ये क्यूं।।
जब ठंडी हवा आगोश से गुजरे।
तो फिर मुझ पर रहम ये क्यूं।।
दूर से उसकी खुशब आती है।
कोई जहर घोल न देता क्यूं।।
जब तड़पाना ही हे यु घुट-घुट कर।
तो आग में जला नहीं देता क्यूं।।
बारिश रुकेंगी एक ना एक दिन।
सुहाना बसंत या पतझड बन।
रौशनी फिर निकलेगी अलाव से।
मेरे दिल की कोई शहजादी बन।।
तब तक कैसे करू ये तलाश।
या गुपचुप बेठा रहूँ में क्यूं।।
यादें बे मौसम आ ही जाती है।
फिर हर मौसम ये बारिश क्यूं।।
®(हैयान)
अर्हम पैलेस
09:30 सुबह, 24 जून,2016
उदयपुर।