जपकती हुई आँखों में ये नींद चली आयी। रात ढल गयी ना जाने क्यों भोर चली आयी।। किरण चल पढ़ी है पहाड़ ऊंघ रहा है जिस पर। सरपट दौड़कर पंक्ति पंछियो की चली आयी।।

झील ठिठुरी नदी मचल गयी। सूरज के तप से नहा के आयी।। पाहनो पर पड़े है कुछ उनींदे मगर भी। मगर हर जगह एक तरंग चली आयी।।

मुरझाए हुए पत्तो में ताजगी भर गयी। निशाचरों में वो नींद भर गयी।। हारे हुए मदमस्त भवरो में मकरंद की होड़ कर। कलियां भी आज नव मकरंद से भर गयी।।

चल पड़ा हु मैं भी कारवाँ बनाने। सोयी हुई वीर धरा के वीरो को जगाने। चल पड़ो सब साथ मेरे ये प्रकृति का आह्वान है। आओ लड़ पड़े आलस से यही सब का अरमान है।।

ले आओ शमशीरे अलाव से निकाल कर। ना ठंडा हो फौलाद समझ लो हवा में लहराकर।। अब शंखनाद कर दो तुम इस रण घोष से। ना टूटे ये होसला किसी के और जोश से।।

बुझ ना जाए चिंगारी। शोला हर दिल में भड़का दो। उठ जाओ फड़कती हुई बाजुओ से। आ जाओ जमाने को बतलादो।

ना खून बहे नाख़ून टूटे। शौर्य एकता का दिखलादो। आओ यारो मिल कर सब। नया इतिहास बना दो। ®(हैयान)