मिट्टी के अंदर दफन किया। या धड़कता मेरा दिल जला था। उस रात ऐसी बारिश ना हुई। जिसमे मैं बहता चला था। कण-कण भीग गया था मेरा। पानी की हर बौछार से। जर्रा-जर्रा टूट गया था दिल का। मेरे सीने पर तेरी अश्रु धार से। कब्र गीली हो रही थी। मोहब्बत अब भी अधूरी थी। तेरी ख्वाहिशे टकरा रही थी पत्थर से। मेरी आत्मा बस जल रही थी। एक बार लौटा देता तो ख़ुदा। कर्ज अता कर देता मैं। मुझसे बेवफाई के सितम। तुझसे सारे पूछ लेता मैं। अब तो अधूरी आस रहेगी। अधूरी मेरी कहानी रहेगी अगले जनम हम मिले अगर। तो मुलाकातें होती रहेगी। ®(हैयान) 07:20 सांय 16 मई 2017 नया बसेरा, उदयपुर।