सदा रहता है हक तुझपे,

ज़रा कम नहीं होगा।

ये इश्क़ का फितूर है मेरा,

कभी भी कम ना होगा।

आजमा ले, तू मुझे,

ए जिंदगी के साथी,

मर भी जाऊंगा मगर,

तेरा साथ कम ना होगा।

कि वादे, कसमें, यादें, ये पल

ये रात दिन हर वक्त हर पल,

मैं सोऊंगा, तो तेरी गोद में,

जगूंगा तेरी आँखों में।

तू ढूंढ लेना कोई तब्दीली,

मुझमें अगर हो जाए।

तेरा नाम मेरे होठों पर से

अगर कभी गुम जाए।

तेरे हाथ में ये रखा मेरा हाथ,

ये बंधन कभी ख़त्म ना होगा।

मेरा प्यार तेरे लिए ए दोस्त,

कभी कम ना होगा।

®(हैयान)