दोहर बना कर ओढ़ लिया, उसने, नकाब कोई,
आया है आज जुम्मे का वार कोई,
निकलेगी वो जरूर आज इबादतगाह जाने को,
मुरौवत कर छुपा लिया है उसने नक्श वोही।
नवाज दी है सौगाते खुदा ने उसको,
हिस्से-बखरे आया है मेरे तड़पना कोई।
साडा शहर उतर पड़ता है देखने उसको,
मेरे हिस्से आया पल मोहताज कोई।
कैसे पुकारे नाम उनका, रूबरू करा दे कोई,
आते-जाते लम्हो का इन्तजार कोई,
हर पल मेरे दिल-ओ-दिमाग पर छाया रहता है जो शख्स,
उसका मुझको या खुदा दीदार करा दे कोई।
दोहर बना कर ओढ़ लिया, उसने, नकाब कोई,
आया है आज जुम्मे का वार कोई,
निकलेगी वो जरूर आज इबादतगाह जाने को,
मुरौवत कर छुपा लिया है उसने नक्श वोही।
®(हैयान)
01:37 मध्य रात्र
11 मार्च 2017
अर्हम पैलेस, उदयपुर।
दोहर-कपडे को दोहरा कर सिली गयी चादर।
मुरौवत- संकोच
हिस्से-बखरे - बटवारे में।