खग ही जाने खग की भाषा,

अंतर्मन की कैसी राशा

चारों तरफ नैराश्य है मन का

आँखो में वैराग्य की आशा।


और मनोरथ मिल ना सका,

अवसर तन का मिल ना सका,

चाह रह गई आंखों में और,

मन का कोई मिल ना सका,


पाताल में पड़ी है उम्मीद अब तो,

किरणों से भी किनारा है,

अवतल से आकाश का सफर तो,

अब अंत ही हमारा है।

®(हैयान)

10:47 रात्र

11 फरवरी 2025

घाटा का गाँव