देह
तुमने मुझे समझा
केवल एक देह
भूल गए के मेरे पास
एक मन भी है
जो अपार स्नेह से भरा है
जो प्रेम देना चाहता है
जो प्रेम पाना चाहता है
नहीं समझ पाये मन की व्यथा
नहीं झाँक सके मेरे भीतर तुम
तुमने मुझे समझा
केवल एक देह
और तुमने पाना चाहा
केवल एक सुंदर देह …!

