जो मेरे साथ था वो भी मुझसे दूर हो गया
बात ये थी कि वो जरा मशहूर हो गया।
जो बाते करता था हर कदम साथ होने की
सब कुछ साथ पाने की सब कुछ साथ खोने की
खुद ही खुद में आज वो मगरूर हो गया
बात ये थी कि वो जरा मशहूर हो गया।
वादे मैंने भी किये लेकिन सारे निभाये है
उसके साथ चलने में कई मौके गवांए है
भूलाकर सारे वादे वो मद में चूर हो गया
बात ये थी कि वो जरा मशहूर हो गया।
किसी पर विश्वास करना ही सबसे बड़ी गलती रही
यही गलती तो ऐसी थी जो मेरे साथ चलती रही
इसी कारण तो ये सब लिखने पर मजबूर हो गया
बात ये थी कि वो जरा मशहूर हो गया।