चेहरा वही है पर ज़रा कुम्हला गया है,
ज़िंदगी के पेच-ओ-ख़म में धुंधला गया है।
हौसलों को दावत पे क्या बुलाया हमने,
मुँह फुलाकर ग़म न जाने कहाँ चला गया है।
सींचा था जिसने उम्र भर रिश्तों को फ़रेब से,
करता है शिकवा खुद ही जब वो छला गया है।
मुनादी क्या हुई शहर में मुफ़्त राशन की,
हर एक शख़्स चौक की ओर चला गया है।
हर सू मिल रही थीं ख़बरें रंज-ओ-ग़म की,
हाल पूछकर मेरा वो ज़ख़्मों को सहला गया है।
गली-गली ढूंढते हो जिसे बेचैनी से 'हेमंत',
वो बचपन तुम्हारा रास्ता भुला गया है।
- हेमंत
