आँखों में नमी, लबों पर एक मुस्कान रखते हैं,
इश्क़ में यूँ ही लोग छुपा कर अपनी पहचान रखते हैं।
उसके वादों का क्या कहना, कर दिए भूल गया,
एतबार के नाम पर वो हर दिन एहसान रखते हैं
ज़िंदगी तू जैसे चाहे चला ले, चले जा रहे हैं,
साथ अपने हम यादों का एक मर्तबान रखते हैं
हसरतें बनी और बिगड़ती रहीं, कुछ छूटा, कुछ हासिल हुआ,
कौन साथ था, कौन रहेगा — हम सभी का एहतराम रखते हैं।
मंसूबे कमज़ोर नहीं हैं हमारे, नज़रें हैं चाँद पर,
लफ़्ज़ों में असर है, आँखों में एक तूफ़ान रखते हैं।
जमा कर रखे हैं कुछ हीरों से अनमोल दोस्त मैंने,
वक़्त कैसा भी हो ‘राणा’, वो हँसी का इंतज़ाम रखते हैं।
- हेमंत