विश्वास
विश्वास से दूर होते हैं
सभी संशय और डर,
विश्वास के साये में
हम बढ़ते हैं आगे, निडर।
जब उम्मीदें जवाब दे जाएं,
और राहें दिखें धूमिल,
विश्वास ही दिला देता है
विषमता में भी मंजिल।
विश्वास के दम पर लिखी जाती
कहानियां नई-नई,
'मैं' से 'हम' की यात्रा में
नहीं इसका विकल्प कोई।
दोस्ती हो या प्रेम,
सब में इसकी दरकार,
विश्वास से ही मिलता है
हर संबंध को विस्तार।
विश्वास—एक नाजुक डोर सा है, इसका टूटना एक वज्र समान प्रहार है, हमारी चेतना और मनोबल पर !
— हेमंत