ये घर तुम्हें बहुत याद करता है...


ये बिस्तर, वो चादर सब हैं बिखरे-बिखरे,

है आईना मायूस ना कोई इसमें संवरता है,

हर दीवार, हर कोना सब है सूने-सूने

कभी कभी तो ये बंद दरवाजा भी अखरता है,


ये घर तुम्हें बहुत याद करता है...


ये सब्जी की टोकरी, आटे का कनस्तर,

ये चौका, वो चूल्हा, ये बर्तन और मंदिर,

इन गमलों के पौधे लगे हैं मुरझाने

अब पता चला कौन इनमें जान भरता है,


ये घर तुम्हें बहुत याद करता है...


कल आने की तुम्हारी खबर दे रहा हूं,

अब ना मुरझाओ पौधों से कह रहा हूं,

खिलखिला उठी है इस घर की हर शय,

नाम तुम्हारा इस घर को ऐसे आबाद करता है,


ये घर तुम्हें बहुत याद करता है...


-हेमंत