छत-दीवारों से कहाँ घर होता है
उसके होने से ही घर, घर होता है
सोचता हूँ, चला जाऊँ पहाड़ों की ओर
अब भला अकेले कहाँ सफ़र होता है
वो भी करती है सजदे माँ के जैसे...
देखा है उसकी दुआओं में असर होता है
वक्त का बेहद पाबंद है वो शख़्स,
मेरे ख़यालों में वो हर सहर होता है
वीरान-सा लगता है ये सारा ज़माना,
उससे जुदा होना एक कहर होता है
हथेली पर सरसों कभी जमती नहीं,
पर दीवानों से भला कहाँ सब्र होता है
जुड़े रहते हैं लोग मिट्टी से गाँव में ‘हेमंत’,
तन्हाइयों का शिकार तो शहर होता है
- हेमंत
© 2025 हेमंत राणा। सर्वाधिकार सुरक्षित।