करुण, सहज, सरल, सब रूप उदार हैं,

परिवर्तन की गर्जना, सृजन का आधार हैं।

प्रचंड, कराल, अनल, रुद्र के अवतार हैं,

अहंकार का दमन, काम का संहार हैं।


​भोलेनाथ का स्वरूप, ज्ञान का भंडार हैं,

जीवन का संतुलन, चेतना का सार हैं।

जन्म का नव अंकुर, मृत्यु पर प्रहार हैं,

शून्य से भी सूक्ष्म, सृष्टि का विस्तार हैं।


​पार्वती की साधना, गौरी का शृंगार हैं,

शक्ति के हैं पूरक, मुक्ति का विचार हैं।

शिव आदि हैं, अनंत हैं, सगुण-निराकार हैं,

देवों के देव महादेव को नमन बारंबार है।


- हेमंत