बहनें और बुआएं आई हैं साथ फिर एक बार
लाई हैं संग अपने अशेष दुआएं, आकाश-भर प्यार
लौट आयी है रौनक घर के सूने से आंगन में
जैसे बरस रही हो बारिश रिमझिम-रिमझिम सावन में
बांध के रंग-बिरंगे धागे हमारी सूनी कलाइयों पर
दे रही हैं आशीष विजय के हृदय की गहराइयों से भर
खुशियों के अनमोल पलों से सजा है आज संसार
रेशमी धागों में बंधा है अटूट भाई-बहन का प्यार
- हेमंत