फिर लौट आएंगे...


बाजारों की रौनक,

चेहरों की चमक,

होली का त्यौहार, 

दिवाली के उपहार,


फिर लौट आएंगे...


वो पार्कों की टोली,

कुछ हंसी ठिठोली,

वो सुबह की सैर,

खुशियों की लहर,


फिर लौट आएंगे...


बैंड बाजे और बारात,

झूमते लोग एक साथ,

मेहमान सब ओर,

वह जश्नों का दौर,


फिर लौट आएंगे...


वो बच्चों के खेल,

सब दोस्तों का मेल,

शरारतों का वो दौर,

गली में बच्चों का शोर,


फिर लौट आएंगे...


गर्मी की छुट्टियों में,

फिर पहाड़ों की सैर,

वह वीकेंड की मस्ती,

पिकनिकों का दौर,


फिर लौट आएंगे...


कुछ किस्से नए पुराने,

बने हंसी के बहाने,

कहीं गीत कहीं गजलें,

वो शाम की महफ़िलें,


फिर लौट आएंगे !!!


- हेमंत