स्वागत है नन्हे मेहमान


कल्पनाओं को देकर विराम,

प्रतीक्षा से आज हुए प्रमाण,

ईश्वर के अनमोल वरदान, 

स्वागत है नन्हे मेहमान।


प्यारे कोमल हाथ तुम्हारे, 

पंकज नैन जैसे टिमटिमाते तारे,

तुम्हारी मीठी किलकारियां, 

है बनी हम सबकी मुस्कान।


स्वागत है नन्हे मेहमान


शौर्य, धैर्य, बुद्धिमत्ता, ज्ञान

तुम बनो सूर्य से दीप्तिमान,

मां-पिता का गौरव तुम, 

दादा-दादी का अभिमान।


स्वागत है नन्हे मेहमान


- हेमंत