तितली, पंछी, नदिया, मौसम
पेड़, हवा, बादल, पहाड़,
प्रेम, उत्साह, करूणा, पीड़ा,
खुशी, विश्वास, भय, विस्मय...
प्रकृति के रंग और सौंदर्य,
हमारी भावनाएँ और अनुभव,
सब अंकुरित होते हैं..
मुट्ठी भर अक्षरों से,
जो कभी बीजों की तरह
बोये जाते हैं
हमारे मन में, जीवन में,
वे फिर लौटते हैं
फूल बनकर स्मृतियों में !!
- हेमंत