एक पल में सैलाब से उठे,
दूजे में हों विलीन,
मन के बंदी सब बने,
विचारों के अधीन
विचार बङे बेकाबू आएं,
बिन द्वार खटकाये,
मन है चंचल, मन अशांत,
कौन इसे समझाए?
संघर्षों की आंच पर,
स्वपनों ने मन छुआ,
मन की चाहत मन का हो,
पर ऐसा कहाँ हुआ?
मन में पीङा, मन में प्रीत,
मन की एक ही रीत,
मन के हारे हार गये,
मन के जीते है जीत ।
- हेमंत