करुण, सहज, सरल, हर रूप में उदार हैं,
परिवर्तन की गर्जना, सृजन का आधार हैं।
अनल, कराल, प्रचंड, रुद्र-अवतार हैं,
अहंकार का दमन, काम का संहार हैं।

​भोलेनाथ का स्वरूप, ज्ञान का भंडार हैं,
जीवन का संतुलन, चेतना का सार हैं।
जन्म का अंकुरण, काल के भी पार हैं,
शून्य से भी सूक्ष्म, सृष्टि का विस्तार हैं।

​पार्वती की साधना, गौरी-शृंगार हैं,
शक्ति के पूरक, मुक्ति का द्वार हैं।
शिव आदि-अनंत, शिव निराकार हैं,
देवों के देव को नमन बारंबार है।

- हेमंत