काश !


एक शाम मिलें हम फिर एक बार

तुमने पहना हो मेरा उपहार में दिया वो काला लिबास,

और मैं तुम्हारा पसंदीदा कुर्ता पहने हुए,

हमारे मनपसंद संगीत को सुनते-सुनते

चाय की भाप के जैसे उबल रहे हों जज्बात

खामोशियों के बीच फिर चाय की चुस्कियों के साथ

यूं एक सपने के सच होता देख

ढलते सूरज के साथ एक दूसरे के आगोश में सांझ ढल जाये ।