कल जो बीत गया
उसमें छिपी है
हमारी भूल और गलतियां
हमारे दर्द और हर्ष
कुछ अधूरे सपने
उन्हें बदला नहीं जा सकता
कल जो आना है
उसमें निहित हैं
नए अवसर
कुछ महत्वाकांक्षाएं
अनेकों संभावनाएं
पर उसका आना अभी बाकी है
गए कल में है पश्चाताप और चुभन,
आने वाले कल में है विस्मय और संशय
वास्तव में हमारे पास केवल "आज" है,
तो क्यों न हम इस एक दिन को पूरी तरह जिएं!
- हेमंत