कुछ मुलाकातें और

आकाश भर बातों के बाद,

याद रह जाती है...


कोई मीठी मुस्कान

कोई झुकी नजर

कोई प्यारी सी बात


वो एक पल जिसमें

छिपे होते हैं जज्बात,

जुड़े होते हैं ख़यालात


बस एक हिचकी या

हवा का झोंका ही काफी है

उस को हर बार याद

दिलाने के लिए


जीवन भर...


- हेमंत