एक फूल के मुरझाने से

चमन में रूकती नहीं बहार,


तेज़ हवा के झोंकों से

कभी हिलते नहीं पहाड़,


बादलों के झुरमुट में भी

सूरज का उगना नहीं रुकता,


घड़ी की सुइयाँ थम भी जाएँ

पर समय कभी नहीं थमता


ठीक यूँ ही,

हालात बदलने से

इंसान न टूटते, न झुकते हैं—

बल्कि वे और चमकते, और निखरते हैं !!


– हेमंत