एक बार फिर निकल पङे हैं वे
हाथों में खाने का डिब्बा
और
कंधों पर अपेक्षाओं का बोझ लिए
एक जानी पहचानी राह पर...
जो घर से दफ्तर
और
फिर घर लौटकर
शुरू होती है
दफ्तर के लिए
हर दिन
इस राह पर साथ चलते हैं,
कुछ बनते, बिगङते सपने
कई जख्मी अरमान
कुछ छोटी-बङी उपलब्धियां
ये रखते हैं उनकी उम्मीदों के दीयों को रोशन और आंखों की चमक बरकरार जो रहते हैं इंतजार में ।
- हेमंत