आज बो दी है फसल उसने अपने दो बीघा खेत में,


अब बचाना है इसको,

खरपतवार से,

कीटों की मार से,

फिर करनी है दुआएं बचाने की

मौसम की मार से,

और प्रकृति के प्रहार से,


इस सब के बाद जो शेष बचेगा, उसे बचाना होगा व्यापारियों के कर्ज और अत्याचार से...


आखिरकार दूसरों के लिए बचाने की इस सतत प्रक्रिया में बचाने वाले के पास अपने लिए कुछ नहीं बचता...


और सब उसको "अन्नदाता" कहते हैं...


~हेमंत