उसने...

रखे व्रत, मांगी दुआएं

तुम्हारी सलामती के लिए,

हर कष्ट सहा

परिवार को बढ़ाने के लिए,

खुद कम ली नींद

सबका दिन सहज बनाने के लिए,

चूल्हे पर बहाया पसीना

थाली में स्वाद भरने के लिए,


प्रेम और परंपराओं को निभाने का क्रम

जारी था निरंतर...


और तुमने क्या किया ?


अपने लालच की आग से,

जला दिया जीते जी,

जला दिये उसके सपने, समर्पण

प्रेम और आत्मा


याद करो सप्तपदी के

वो सात वचन...

जो तुमने भी लिए थे

पर निभा ना सके


अब क्यों ना जलो तुम भी हर दिन?

पश्चाताप की आग में ही सही...


- हेमंत