दिल ने कहा चल यार आज फिर स्कूल चलते हैं।

फिर सुकून की चारदीवारी में बैठकर कुछ सपने गढ़ते हैं।।

फिर उन यारों से मिलते हैं, जिनसे मिलने को आज तरसते हैं।

इस उम्र की समझदारी को छोड़कर फिर नादानियां करते हैं।।

... चल.. आज फिर स्कूल चलते हैं।

किताबों के बस्ते में जिम्मेदारियों को बंद करके।

..आखिरी बैंच पर बैठकर, कुछ शरारतें करते हैं।।

वो खेल जो खो गए इस जिंदगी के मेले में।

स्कूल के मैदानों में आज फिर उन्हें खेलते हैं।

.. चल.. यार आज फिर स्कूल चलते हैं ।।

*हेमंत बोंद्रे