ख़ामोश खड़ी हैं भीड़ भरी सड़के
चिखती हैं अब मासूमियत यहाँ
बेखौफ सैलाब को रोकना चाहती हैं
दीवारों पे उभरती दरारें यहाँ...
दरवाज़े खुलते नही खौफ़ से
खिड़कियां सब देखती हैं अब यहाँ
चल रही हैं घड़ी की सुई
वक़्त ने रोक रखी है खूबसूरत बहारें यहाँ...
हे प्रभु!
मेरे शहर जम्मू को छोड़ दिया है बेसहारे यहाँ...

