एक कवि के लिए शब्द बहुत मायने रखते है| क्या हो अगर शब्द ना हो? मेरे शब्द जो मै लिखती हूँ, मेरी मनः स्थिति, मेरी भावनाओ को व्यक्त करते है|
अपने जीवन मे हर कोई बहुत से उतार-चढ़ाव से गुज़रते है, कभी दुख तो कभी सुख, स्वाभाविक है, परम सत्य है| तब यह शब्द लिखने वाले के साथ-साथ पढ़ने वाले के बड़े ही काम आते है| लिखने वाले के दिल के हाल बयां हो जाते है और पढ़ने वाला अपने जीवन से जोड़कर देखता है| कुछ भी हो शब्द है बड़े कमाल के सबके दिल से झट जुड़ जाते है| इसी के साथ मैं अपने लेखन की शुरुआत छोटी सी कविता "शब्द" से करती हूँ |
दिल की बात दिल मे रह जाती
अगर शब्द तुम ना होते
भावनाये दब सी जाती
आत्मा भी घुटने लगती |
ना तो कोई सूनने वाला
ना ही कोई समझने वाला
पर यह शब्द तो है मेरे अपने
मेरे दिल से मिलने वाले
सुख-दुख का यह चक्र बडा है
लम्बा यह सफ़र कितना है
अकेले काटना हो जाता मुश्किल
अगर शब्द तुम ना होते|
मन मे अगर हो बोझ कहिं
शब्दो से कम हो जाता
शब्दो से ही तो
मन बादल सा हल्का हो जाता|
-कवयित्री हिमाक्षी वारडे
