सुनता कहाँ है
मेरी बातों को अब वो...!!
बस अपनी ही धुन में मशगूल रहता है
किसी के ख्यालों में, किसी की यादों में,
कभी मुस्कुरा कर मोहब्बत के गीत गुनगुनाता है
तो कभी सोचते ही सोचते पहरों खो जाता है
उसको प्यार हो गया है शायद
किसी अनजान, किसी गुमनाम से
जो सिर्फ उसका है
ख्यालों में...!!
अनुभव मिश्रा ✍️❤️


