एक रात मैं लिखने बैठा
कुछ पंक्तियाँ उस अद्वितीय
प्रेम के बारे में
जिसे देखा नहीं जा सकता पर
जो इस संसार के सभी प्रकार के
प्रेम में सर्वोपरि है
मैंने कलम उठाई और लिखना शुरू किया
मैंने लिखी उसकी अच्छाई, उसकी सच्चाई
उसके निस्वार्थ गुणों के बारे मेें...!
मेरे कमरे में लगा छोटा सा पौधा भी
मानों इस अद्भुत प्रेम के गुणों को
सुनकर मुस्कुरा रहा था
मैंने महसूस किया अपने आसपास
के वातावरण को जो कुछ समय
पहले तक बिल्कुल शांत
और गंभीर था
उसमें मीठी सी सुगंध घोलते हुए
हवाएं भी मानो गुनगुना रहीं थीं
कोई प्यारा सा गीत...!
मैंने कुछ ही देर में लिख लिया
उन सभी किस्सों के बारे में
जो काग़ज़ पर उतारना
मुमकिन नहीं था...!
आधी रात को जब मेरी आँख खुली
तो मैं हड़बड़ा कर जाग उठा
मैंने उंगलियों को टटोला तो
कलम की जगह था मेरा फोन
जिसमें खुली थी मेरी माँ की तस्वीर
जिसे देखते देखते मेरी आंख लग गई थी...!
अंततः मैंन अपने ख्वाबों की किताब में
लिखा माँ के निस्वार्थ एवं अद्वितीय
प्रेम के बारे में...❤️
अनुभव मिश्रा ✍️❤️
#Heartlyimaginations


