मोहब्बत उरूज है, कि ज़वाल है, ख़ुदा जाने!

जवाब है, सवाल है, कि ख्याल है, ख़ुदा जाने!!


किसी ने कह दिया, वाह क्या लिखते हो अनुभव!

ये बात मेरे वास्ते खुशी है, कि मलाल है, ख़ुदा जाने!!


नज़र नज़र की बात है ये तो, कभी मिली, कभी न सही!

ये लहजा इश्क़ है, हिज्र है, कि विसाल है, ख़ुदा जाने!!


किताब -ए- इश्क़ में कहीं भी, लिखा नहीं मिला मुझे!

उसे जी भर देखना हराम है, कि हलाल है, ख़ुदा जाने!!


अनुभव मिश्रा ✍️❤️

Insta: @Anubhavmishra432 & @Heartly_Imaginations