तेरे आँगन रोपना चाहा 

मेरी प्रीत का केसुडा ,


पर केसुडा चाहे 

तेरी जवानी की फागुन का रंग ,


कहाँ से लाऊ ?


बिना सींचे आँख के आंसू 

कैसे मुस्काये केसुडा ?


वो तो मांगे रंग रुधिर के 

रंग लाल लाल ;


सुखाया जो 

चैत्र के ताप में ,

और मुरझाया 

बैशाख के अगन जैसे अनिल में 

इस में महक कैसे लाऊ ?


इस आग बरसती दोपहर में 

बन के कोयलिया 

तू जो कहे मेरे कानो में ,


" तू हु , तू हु , तू हु ",


तो बनके लाल केसुडा 

तेरे आँगन में ,

मैं फागन बन के आउ  


-------------------------------


14 May 2020 / Mumbai