मेरी प्रेम बेल की डाली पे 

न कोई पत्ती ;


'गर आज 

बरसे भी जो कोई बदली 

तो क्या ,

सूख गई है शाख जो 

वहां 

कुंपले आयेगी ?


किया काल ने जिसे रूक्ष 

उस वृक्ष को ,


अमी उर के कौन सिंचेगा ?


मेरी आँखों से रवां जो अश्क 

लेके रक्त का लाल रंग ,

उसे रोक न पाउँगा ,


धुंधली आँखों से 

तुजे देख न पाउंगा ;


'गर मेरी सूखी डाल को 

तू चिपका दे 

तेरे भीगे दामन से ,


तो शायद 

नयी कुंपले आ जाय