'गर प्रेम की नदी का
तू किनारा सामनेवाला ,
तो मैं बाँधु
सेतु बिरह के ,
और
भर कर मेरी आँखों से
वेदना का वारि ,
तेरी आँखों में डालु ;
जब तक
छलक जाय ना पैमाना
तेरे प्रेम का ,
और ज्वार आये
तेरे दिल के दरिया में ,
मैं
गमो का बन कर गगन
गरजता रहूँगा,
भिगाने तेरे जिस्म को
बरसता रहूँगा ;
छलकती प्रेम की
नदी पर तेरी,
सेतु बिरह के
बांधता रहूँगा !
=============
18 June 2020 / Mumbai
============
from original Gujarati > http://hcpspoems.blogspot.com/1984/01/blog-post_11.html
