जब तेरा ही मन तरसे 

तब तू कैसे बरसे ?


तू ना कोई 

बदरिया बरखा की !


पर ,

मन मेरा न माने ,

बनके मोर 

बनके स्वछंद ,

नाचना चाहे ;


मुजे तेरा इंतज़ार 

'गर तू उतरे आसमान से 

तो दिल की बात बताऊ ;


जानती हो कैसी बातें ?


जोबन मेरा मद बरसाए ,

बाहों में तेरी 

छिपना चाहे ,

घुल कर तेरे रंग श्वेत में 

श्यामरंगी जिस्म मेरा, 

खुद को खोना चाहे ;


पर तू कैसी बदली ,

मेरा अंग अंग भिगाना चाहे 

पर खोल के दामन 

बिंधास होके 

क्यों न बरसे ?