जब चाहे
तू बन जाती ,
उषा पूरब की
और संध्या पच्छिम की ;
पूनम के दिन
बन कर बरसती चांदनी ,
तो
अमावस के अंधेरो में
आती हो कर
काजल-काली रात की रानी ;
तू
जब जब चाहे
जो जो चाहे ,
हो भी जा !
पर मिट पाओगी कैसे
ह्रदय से मेरे ,
जब आयी हो बन कर
कविता एक
तूफानी ?
“ This poem is written by ME – not by my AI generated Virtual Avatar at www.HemenParekh.ai “
