'गर रुक ना सको
तो मुझे छोड़ के जाओ ,
पर तुम्हारे दिल को तो यहाँ
ठहर ने दो !
रात होने की , ख्वाब में खो जाने की ,
राह कब तक देखु ?
समंदर किनारे की रेत में
तेरे पालव की छाया
कब तक ढूँढू ?
पालव तो उड़ उड़ जाय ,
मेरे हाथ में रहे जाय
सपनो की रेत ;
क्या तूने मुझे प्यार किया ?
क्या मेरी कुछ
गलतफहमी तो ना हुई ?
तेरी यादो के मंदिर में
है कोई देवता
जो हो हेम का इंद्र ?
मैं कैसे मानु ?
मेरे मंगल - मंदिर की मूर्ति
तो है ,
सीधी , सादी , सरल !
==================
13 June 2020 / Mumbai
