किसे खबर
कहाँ , कब , किस तरह
मेरी शाम आएगी ;
पर जानु इतना जरूर
के
आँखे बंध होने से पहले
होठों पर
तेरा नाम आएगा ;
याद है कैसे
सांप की बना कर सीढ़ी
झरोखे प्रिया के
चढ़ा था तुलसीदास ?
मैं हूँ
आजका , अर्वाचीन
तेरे प्रेम का दास ;
बना के सीढी इन गीतों की
चढ़ जाऊ
तेरे दिल के द्वार ;
ना मुझे मोक्ष की चाहत
जो तू मिले हर जनम में
तो मांगू प्रभु से
लाखो जनम ,
बन कर इंसान
मरना चाहुँ बार बार ,
लेके होठो पे तेरा नाम
हर बार
