इंतज़ार करोगी
आज की शाम
तेरा नाम लेकर आयी ,
बिना लिए तेरा नाम
ऐसी सुब्हा तो
कभी ना आयी !
किये बिना आवाज़
मेरे ओठ फड़फड़ाते है ,
ज़माना न जाने
किसके
गीत गाते है !
कुछ क़र्ज़ बाकी हैँ
उसे
चुकाता चला जा रहा हूँ ,
मेरे आने का
इंतज़ार करोगी ?
काश !
ये जानता की
तुम्हे कितना इंतज़ार कराना
बाकी है !
मैं ने तो
तुम्हारे इकरार के सहारे
उम्र गुज़ार दी !
